National Achievement Survey (NAS-2021-22)
Class-3 Question Bank Click here
Class-5 Question Bank Click here
Class-8 Question Bank Click here
About NAS :राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2001 से नियमित अंतराल पर NCERT द्वारा करवाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को जानने हेतु सीखने के प्रतिफल के आधार पर NAS का आयोजन सत्र 2017 में हुआ था।
NAS के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक तंत्र की गुणवत्ता को उजागर करना है। कक्षा 3, 5, 8 व 10 हेतु आयोजित गत NAS में राजस्थान राज्य का औसत स्कोर, राष्ट्रीय औसत स्कोर से सभी कक्षाओं एवं विषयों में अधिक रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में अधिकतम गुणात्मक अभिवृद्धि हेतु प्रयास करने हैं। आगामी NAS एक ही चरण में संपादित होगा जिसमें कक्षा 3, 5, 8 व 10 के लिए विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता का आंकलन सीखने के प्रतिफलों के आधार पर किया जायेगा। कक्षा 3, 5 व 8 के विषयों की अधिगम क्षमता को अभिवर्धित करने हेतु सीखने के प्रतिफल आधारित प्रश्न बैंक सभी PEEO व डाइट को उपलब्ध करा दिये गये हैं तथा शाला दर्पण पर भी अपलोड करा दिये गये हैं। कक्षा 10 के प्रश्न बैंक भी शीघ्र ही उपलब्ध करा दिये जायेंगे।
NAS एक परिचय: आरटीई एक्ट 2009 के अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है इस एक्ट में प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है। प्रत्येक कक्षा स्तर पर बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि को जानना आवश्यक है। इस हेतु नियमित अंतराल पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण पूरे देश में किया जाने वाला दक्षता आधारित सर्वे है। यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी द्वारा आयोजित किया जाता है तथा राज्य स्तर पर आरएससीईआरटी व समसा के समन्वय से करवाया जाता है। यह सर्वेक्षण सीखने के प्रतिफल पर आधारित होता है। गत NAS नवम्बर 2017 में आयोजित हुआ था। आगामी NAS 12 नवम्बर 2021 को होना प्रस्तावित है।
NAS हेतु प्रस्तावित कक्षावार विषय:
कक्षा सम्मिलित विषय
3 भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन
5 भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन
8 भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान
10 अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, आधुनिक भारतीय भाषा
NAS से अपेक्षाएं :
(1) सीखने के प्रतिफल की प्राप्ति
(2) कक्षाकक्षीय गतिविधियों को संबलन देना
(3) सीखने के दौरान अधिगम न्यूनता की पहचान करना
(4) गुणात्मक पहलुओं पर क्रियात्मक पहल
(5) शिक्षकों का क्षमता संवर्धन
NAS आयोजन के चरण:
- एनसीईआरटी से प्राप्त विस्तृत दिशानिर्देशानुसार राज्य की कार्ययोजना जारी करना।
- राज्य स्तर पर NAS योजना और क्रियान्वयन के लिए कोर टीम का गठन करना।
- NAS टेस्ट प्रबंध (administration) के लिए NCERT , निदेशालय,SmSA और समस्त DIET साथ समन्वय से विस्तृत कार्य योजना बनाना।
- NCERT Module के आधार पर राज्य, जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर NAS आधारित क्षमता संवर्धन कार्यशालाओं का आयोजन।
- NAS के प्रभावी प्रबंधन हेतु सभी Stake holders के लिए दिशा-निर्देश शेयर करना।
- प्रभावी संपर्क एवं सूचना के आदान-प्रदान के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना।
- फील्ड में सहयोग एवं प्रबोधन प्रक्रिया ( support and monitoring mechanism) लागू करना।
- निगरानी के लिए डेटा आधारित योजना तैयार करना।
- Data संग्रहण एवं प्रबंधन Mechanism बनाना (OMR Sheets Scan एवं एकत्रित करने से लेकर एनसीईआरटी से समेकित CSV फाईल भेजने तक)
- एनसीईआरटी से प्राप्त जिला रिपोर्ट कार्ड को जिलों के साथ साझा करना एवं सभी का आमुखीकरण करना।
NAS फार्मेट: Click Here
NAS निर्देशिका : Click Here
0 Comments